घोरावल(पी डी)घोरावल मिशन शक्ति के अंतर्गत आज घोरावल ब्लाक के समस्त पूर्व माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में महिला अधिकारों बालिकाओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति स्वच्छता एवं महामारी प्रबंधन पर निर्मित स्लोगन की तख्तियां बनाकर रैली निकाली गई
कस्तूरबा बालिका विद्यालय खरूआव पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजूरी लोहांडी धौराकुंड धनावल ख रुआव तेंदूहार पिपरवार मंदहा सहित कई विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वार्डन शिक्षक रसोईया सफाई कर्मियों के द्वारा रैली निकाली गई रैली में कोविड19 के दिशा निर्देशों का पालन किया गया !
खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल उदय चंद्र राय ने बताया कि यह अभियान दिनांक 8 मार्च तक चलेगा जिसमें बाल अखबार का निर्माण बच्चों द्वारा निर्मित पोस्टर चौपाल शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय स्थर पर विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर उनके अनुभव को साझा कर उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी
मिशन शक्ति के अंतर्गत स्वच्छता एवं महामारी प्रबंधन पर निर्मित स्लोगन की तख्तियां बनाकर निकाली गई रैली
---Advertisement---

