दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व महिला अपराध के रोकथाम के लिए सरकार ने संवेदनशीलता दिखाई है | अब दुद्धी कोतवाली में जल्द ही महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोला जाएगा,जहाँ महिला पुलिस कर्मी से महिलाएं अपने साथ होने वाले उत्पीड़न की शिकायत बेझिझक दर्ज करा सकती है| प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के मंशा के अनुरूप जल्द ही दुद्धी कोतवाली परिसर में महिला रिपोर्टिंग चौकी खोला जाएगा ,जहां शिकायतों को सुनने के लिए महिला पुलिस कर्मी ही तैनात रहेंगे| यह कवायद महिलाओं को और सशक्त बनाने हेतु किया जा रहा है|
दुद्धी कोतवाली में जल्द खुलेगा महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी
---Advertisement---

