भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

By:

On: Thursday, March 4, 2021 1:14 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र|भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी, सोनभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज आज दिनांक 03 मार्च 2021को आयोजित हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार थे एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रामसेवक सिंह यादव थे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से कार्यक्रम में रंग भरने का कार्य किया।संचालन कर रहीं कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया साथ ही उन्होंने शिविरार्थियों को शिविर के दौरान सीखे गुर को आजीवन आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि ने अपना आशीर्वचन देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेकानन्द ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर डॉ अजय कुमार, डॉ हरिओम वर्मा, डॉ राकेश कन्नौजिया, डॉ प्रभात कुमार पांडेय, डॉ मिथिलेश कुमार गौतम, रवीन्द्र जायसवाल, डॉ श्वेता सिंह,श्रीमती किरन,रंजना सिंह, पवन सिंह, मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण और स्वयंसेवी उपस्थित रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment