साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला शाहगंज थाने का मजारिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 

सोनभद्र *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश* द्वारा संचालित विशेष अभियान *”ऑपरेशन Cy-Vajra”* के अंतर्गत साइबर अपराधियों, म्यूल अकाउंट, संदिग्ध मोबाइल नंबर, एटीएम कैश आउट, चेक विदड्रॉल एवं अन्य साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान *साइबर क्राइम थाना सोनभद्र* द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधों में संलिप्त अभियुक्त *बृजेश कुमार पाण्डेय पुत्र मार्कण्डेय पाण्डेय निवासी उसरी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र* को गिरफ्तार किया गया।

*प्रकरण का विवरण-*
थाना करमा क्षेत्र की एक छात्रा द्वारा अपने बैंक खाते के दुरुपयोग के सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र पर *मु0अ0सं0-22/2026, धारा-318(4) बी.एन.एस. एवं 66 आईटी एक्ट* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

विवेचना के दौरान जांच में प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता के मूल बैंक खाते से लगभग *₹1.19 करोड़* तथा अन्य बैंक खातों से लगभग *₹5 करोड़* से अधिक का संदिग्ध लेन-देन किया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खाते से लगभग *₹2 करोड़* का लेन-देन किया गया है।

प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि उक्त सभी खाते *बैंक ऑफ महाराष्ट्र* के हैं। इसके अतिरिक्त अन्य बैंकों में भी अभियुक्त द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है।

*कार्यवाही का विवरण-*
साइबर क्राइम थाना सोनभद्र द्वारा की गयी जांच में अभियुक्त *बृजेश कुमार पाण्डेय* की साइबर अपराधियों से संलिप्तता प्रकाश में आयी।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना शाहगंज का *मजारिया हिस्ट्रीशीटर* है। अभियुक्त जिला बदर की अवधि के दौरान साइबर अपराधियों के सम्पर्क में आ गया था तथा धन के लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का कार्य करने लगा।

अभियुक्त द्वारा अपने गांव एवं आसपास के लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराकर इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय करायी गयी तथा उक्त खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया गया।

अभियुक्त शिकायतकर्ता का रिश्तेदार भी है, जिसने आर्थिक लालच में अपने रिश्तेदार के बैंक खाते का भी दुरुपयोग साइबर अपराधियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया।

मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.07.2026 को समय लगभग 17.00 बजे साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त *बृजेश कुमार पाण्डेय* को थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प के पास से *बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार* किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
बृजेश कुमार पाण्डेय पुत्र मार्कण्डेय पाण्डेय निवासी- उसरी, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
*(थाना शाहगंज का मजारिया हिस्ट्रीशीटर)*

*अभियुक्त बृजेश कुमार पाण्डेय का आपराधिक इतिहास–*
1. *मु0अ0सं0- 82/2019* धारा- 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट एवं 323, 504, 506 भा.दं.सं., थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
2. *मु0अ0सं0- 132/2023* धारा- 354(ख), 504, 506 भा.दं.सं. एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
3. *मु0अ0सं0- 69/2024* धारा- 3(1)(ध), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट एवं 115(2), 351(2), 352 बी.एन.एस., थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
4. *मु0अ0सं0-22/2026* धारा-318(4) बी.एन.एस. एवं 66 आईटी एक्ट साइबर क्राइम थाना जनपद सोनभद्र।

*ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना/साइबर सेल, सोनभद्र।
2. उप निरीक्षक आशीष पटेल, साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र।
3. हेड कांस्टेबल संजय वर्मा, साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र।
4. हेड कांस्टेबल शिवनन्द सिंह, साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र।
5. कांस्टेबल हृदेश यादव, साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र।

*सोनभद्र पुलिस साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment