जनपद के 2928 सत्यापित किसानों का धान अभी खरीदा जाना बाकी

By:

On: Tuesday, March 2, 2021 5:56 AM

---Advertisement---

विनय सिंह चंदेल

सोनभद्र-खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के दर्शाए डाटा के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 धान खरीद हेतु सत्यापित 1297801किसानों की संख्या के सापेक्ष 1305938 किसानों का धान खरीद कर लिया गया।जबकि अकेले सोनभद्र में 2928 सत्यापित किसानों का धान अभी खरीदा जाना बाकी है।

बात करें सोनभद्र की तो सबसे अधिक सत्यापित किसानों की संख्या में प्रदेश में 11 वे नंबर पर है। खाद्य विभाग की विपणन शाखा का प्रदेश में 37.471 के मुकाबले सोनभद्र में 46.42% के साथ सबसे ज्यादा किसानों का धान क्रय किया गया है। जबकि वही पर किसानो के संख्या की कहे तो विपणन शाखा नगवां और मात्रा में घोरावल(पिपरावल) सबसे अव्वल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment