सोशल मीडिया पर घुटन हो रही प्रीत, तुम बस एक पाती लिखना।।

---Advertisement---

 

*** पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जन्मजयंती पर भव्य काव्य संध्या में नवांकुर देशभर के कवियों ने कविता पाठ करके कार्यक्रम को बनाया सफल ***

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । बीते शुक्रवार की रात कस्बा स्थित होटल ग्रीन स्टार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जन्मजयंती के अवसर पर,दीन दयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी के तत्वाधान में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने मां सरस्वती पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ वन्देमातरम गीत सरस्वती वंदना व अन्य प्रस्तुति प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के कलाकारों द्वारा विभिन्न संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों को संगीत में बांधे रखा। तत्पश्चात माल्यार्पण अंग वस्त्रम द्वारा आतिथ्य सत्कार उपरांत डॉक्टर वीर अभिमन्यु( मनु जी) द्वारा वायलिन वादन भज गोविन्द से प्रभु की स्तुति व साधना का पथ पथ कठिन हैं कि शानदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लवकुश प्रजापति ने किया तथा संचालन जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में ‘विश्व वैदिक सनातन न्याय भारत’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह व डॉक्टर सुमन राव द्वारा पंडित दीनदयाल के जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला।
काव्य संध्या में देश के विभिन्न अंचलों से आए प्रख्यात कवियों और शायरों ने अपनी शानदार रचनाओं से समां बांध दिया। आदित्य नायक ने ‘सवेरे ही तुम्हें एहसास होगा ये, तुम्हारे पास मौका रात भर का था’ पंक्तियों से श्रोताओं को विचार करने पर मजबूर कर दिया। हिमांशु सिंह सनातनी ने ‘महामाया के पावन बगिया, राष्ट्र धर्म की रीत लिखी है, दीनदयाल के अंत्योदय से भारत की हर जीत लिखी है’ कहकर पंडित दीनदयाल के विचारों को सराहा।
आकाश आगम ने ‘इतनी सी अरदास की बाबा ग्रहण न आए उसके हिस्से, हमें अमावस्या देकर आया जिसके हिस्से चाँद हमारा’ पंक्तियों से सबका दिल जीत लिया। वैभव अवस्थी ने ‘100 करोड़ हिंदू हैं लेकिन हिंदुस्तान नहीं दिखता’ कहकर सामाजिक यथार्थ को उजागर किया।
यथार्थ विष्णु ने ‘नेहा की उसके संभव नहीं माप है, पुत्र से प्रेम करता तो चुपचाप है, न उपमा कोई बाप के प्यार की, बाप का प्यार हर प्यार का बाप है’ पंक्तियों से पिता के प्रेम को नमन किया। कौशल्या कुमारी चौहान ने ‘जय हिंद, वंदे मातरम का जो करते सम्मान नहीं, वे भारत माता के दुश्मन उनका हिंदुस्तान नहीं’ कहकर देशभक्ति का संदेश दिया।
डॉ. नंद जी नंदा (भोजपुरी, बलिया) ने ‘एकता, अखंडता, उत्थान चाहिए, न्याय चाहिए तो संविधान चाहिए’ कहकर समाज में एकता और न्याय का आह्वान किया। धर्मराज ठाकुर ने ‘देखते देखते कथा से कथा हो गया, जो गुनहगार था देखा ही गया’ कहकर कथा के माध्यम से जीवन दर्शन प्रस्तुत किया। डॉक्टर लखन राम जंगली द्वारा ” नेतन के लागल बाजार वोट के के देबो नन दो” डॉक्टर लव कुश प्रजापति द्वारा “सोशल मीडिया पर घुटन हो रही प्रीत तुम बस एक पाती लिखना द्वारा भी काव्य पाठ किया गया । मुख्य अतिथि पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज द्वारा काव्य संध्या कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजन के लिए सदैव तत्पर रहते हुए राष्ट्रीय जागरण के कार्य पर जोर दिया । आशीर्वचनों के बीच युवाओं कवि के काव्य पाठ की सराहना के बीच आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि एवं सभी कवियों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण, बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया ।
आयोजन सफल बनाने में प्रमुख लोगों की भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में विचार मंच के संरक्षक रामेश्वर राय, मनोज सिंह (बबलू), उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट नंदलाल अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी , मंत्री विंध्यावासिनी प्रसाद गुप्त तथा कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्ता , डॉक्टर के के चौरसिया, डॉक्टर राजबहादुर, निरंजन जायसवाल, अजय धनेन्द्र जायसवाल सहित सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रविंद्र कुमार जायसवाल, दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह , नगर संघ चालक अमरनाथ जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now