हिन्डाल्को रेनुसागर ने निक्षय योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषाहार किया वितरित

---Advertisement---

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन तथा हेड एचआर आशीष पांडेय के निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग, रेनुसागर के तत्वावधान में क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे निक्षय योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया गया।
ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर द्वारा संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज के चिकित्सकों द्वारा चिन्हित टीबी मरीजों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाना है।
हिंडालको रेनुसागर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आयोजित इस पहल के माध्यम से हिंडालको रेनुसागर ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया। ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने मरीजों से नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की अपील की, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।डीबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर रवि प्रताप सिंह ने हिंडालको रेनुसागर द्वारा निक्षय योजना के अंतर्गत पोषाहार वितरण जैसी जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि उद्योग और समाज के सहयोग से टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नियमित दवा लेने, संतुलित आहार अपनाने तथा उपचार बीच में न छोड़ने की अपील की।इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के अधिकारी राजनाथ यादव मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment