पिपरी पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, करीब ₹20,000/- कीमत के चोरी के कपड़े, मोबाइल फोन एवं ₹1,250/- नगद बरामद*

---Advertisement---

 पिपरी /सोनभद्रपुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, करीब ₹20,000/- कीमत के चोरी के कपड़े, मोबाइल फोन एवं ₹1,250/- नगद बरामद*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करने एवं घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष पिपरी के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 30.07.2026 को उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में रोकथाम जुर्म-जरायम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 दल्लू प्रसाद, निवासी सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 39 वर्ष को दिनांक 30.07.2026 को समय करीब 09:35 बजे मुर्धवा-रनटोला के मध्य पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05 अदद जीन्स, 03 अदद टी-शर्ट, 02 अदद शर्ट, 01 अदद फ्रॉक, 01 अदद लावा कम्पनी का की-पैड मोबाइल फोन एवं ₹1,250/- नगद बरामद किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 दल्लू प्रसाद, निवासी सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 39 वर्ष।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 19/2019 धारा 8/20 NDPS Act, थाना म्योरपुर।
2. मु0अ0सं0 49/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना म्योरपुर।
3. मु0अ0सं0 34/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना म्योरपुर।
4. मु0अ0सं0 317/2016 धारा 379, 41, 411, 413, 414, 420 भादवि, थाना पिपरी।
5. मु0अ0सं0 318/2016 धारा 8/20 NDPS Act, थाना पिपरी।
6. मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a), 331(4), 317(2) BNS, थाना पिपरी।

*बरामदगी का विवरण-*
05 अदद जीन्स
03 अदद टी-शर्ट
02 अदद शर्ट
01 अदद फ्रॉक
01 अदद लावा कम्पनी का की-पैड मोबाइल फोन
₹1,250/- नगद
कुल अनुमानित कीमत : ₹20,000/-

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. श्री राजेश जी चौबे, थानाध्यक्ष पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी।
3. हे0का0 शंकरलाल, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी।
4. का0 आकाश तिवारी, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment