रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी का सफल अनावरण, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को वाहन चोरी के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
वादी अरविन्द कुमार केशरी पुत्र स्व. हीरालाल केशरी, निवासी बायपास रोड, डॉ. के.डी. सिंह के सामने, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा अपनी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP64 AD 9398 को दिनांक 19.07.2026 को शीतला चौक स्थित दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर *थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 632/2026, धारा 303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान शीतला चौक पुलिस बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त नागेश्वर पाण्डेय उर्फ दल्लू पुत्र स्व. गुलाब शंकर पाण्डेय, निवासी मेढ़रा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 35 वर्ष,* की पहचान कर दिनांक 28.07.2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर धर्मशाला चौराहे से आगे कम्हारी गांव, घोरावल रोड स्थित हनुमत सोलर सेल की दुकान के पास से चोरी गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में *धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। आज दिनांक 29.07.2026 को अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, सोनभद्र भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नागेश्वर पाण्डेय उर्फ दल्लू पुत्र स्व. गुलाब शंकर पाण्डेय
निवासी मेढ़रा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर उम्र करीब 35 वर्ष।
*बरामदगी*
एक अदद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रंग काला)
वाहन संख्या : UP64 AD 9398
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, मय हमराह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

