मारपीट के उपरांत घायल शिक्षक की हुई मौत ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Tuesday, July 28, 2026 9:32 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
बीते दो दिनों पूर्व देर रात को बस स्टैंड के पास मदन पान भंडार के समीप कुछ लोगों के बीच मार पीट हुआ। जिसमें कम्पोजिट विद्यालय पनारी- चोपन में अनुदेशक के पद पर कार्यरत संदीप कुमार पाल पुत्र भगवंत कुमार पाल के सर में  गंभीर चोट लग गयी , मिली सूचना के अनुसार उनके द्वारा घायल अवस्था मे अपनी दो पहिया वाहन से चौकी पर पहुच कर सूचना दी गई , जिसके उपरांत उनका  प्राथमिक उपचार हिंडालको अस्पताल में कराया गया ,डॉक्टरों द्वारा स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया जहाँ ईलाज के दौरान आज मंगलवार को भोर में लगभग 3 बजे  उनकी मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी हिंडालको अस्पताल में नर्स के पद पर कार्य कर रही पत्नी को मिले  क्वाटर I -608 में उसके साथ निवास करता था  ।

थाना प्रभारी पिपरी निरीक्षक राजेश जी चौबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर लगभग 3 से 4 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है एवम अभियुक्तिओ की तलाश की जा रही है ।

फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment