नव निर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र) तुर्रा पिपरी में माँ काली मंदिर में हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया जिसमें हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण के बीच अखंड रामायण पाठ के साथ भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कलश यात्रा मां काली मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई यज्ञ स्थल तक पहुंची।

 

कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, वहीं पुरुष वर्ग भगवा ध्वज के साथ आगे-आगे चलता नजर आया। आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत अखंड रामायण पाठ आरंभ किया गया, जिसके समापन के बाद कलश यात्रा निकाली गई I इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है । मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने आये हुए भक्तों को मन्त्र मुग्ध कर दिया I

आयोजन समिति के संचालक श्री शम्भु पाठक ने बताया कि कल दिनांक 30 जनवरी 2026 श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के तदुपरान्त भंडारे का आयोजन दोपहर 03 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जायेगा I

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment