बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, घायल
बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुली और लखार के जंगल मे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक बुरी तरह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लीलाडेवा की तरफ से महुली की तरफ जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 25 वर्षीय चालक गणेश पुत्र शिव प्रसाद निवासी दुद्धी को गम्भीर चोटे आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची 112 नम्बर पुलिस ने घायल गणेश को एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था।

