समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक,स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बनी रणनीति

By:

On: Sunday, November 8, 2020 3:18 PM

---Advertisement---

समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक,स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बनी रणनीति

सोनभद्र(हाजी सलीम हुसैन)समाजवादी महिला सभा के जिला अध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडे ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई l बैठक की संचालन प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा कुमारी निधि पांडे ने किया l बैठक में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने की रणनीति तैयार की गई l बैठक में बूथ कमेटी पर भी चर्चा की गई l बैठक को संबोधित करती हुई समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडे ने कहा कि समाजवादी महिला सभा की एक-एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाजवादी पार्टी के अधिकृत स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लें और प्रत्याशी को महिलाओं का अधिक से

अधिक वोट दिलवाने का काम करें l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी की विकास की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें । बैठक में मुख्य रूप से रंजन पांडे लालती देवी संध्या देवी एकता यादव सुनीता शर्मा अनीता गुप्ता रंजू गौतम रवीना परवीन रानी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now