आटो चालक ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

By:

On: Sunday, November 8, 2020 1:05 PM

---Advertisement---

आटो चालक ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी के बगल में हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट। सुकृत चौकी के बगल में एक ऑटो वाले ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर। घायल व्यक्ति का नाम नसीम शाह बताया जा रहा है जो कि सुकृत का रहने वाला है वह किसी काम से दुकान पर गया हुआ था और लौटते वक्त नशे में चूर ऑटो चालक ने उसका एक्सीडेंट कर दिया इस दौरान मौके पर ही उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और

आनन-फानन में ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया और ऑटो को सीज कर दिया गया और घायल नसीम को निजी साधन द्वारा बनारस ट्रामा सेंटर के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक इस तरह से नशे में धुत थै कि वे अपना नाम और पता भी नहीं बता पा रहे हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now