कलेक्ट्रेट के नाजिर को अभद्र भाषा का प्रयोग करना महंगा,निलंबित

By:

On: Sunday, November 8, 2020 1:05 AM

---Advertisement---

कलेक्ट्रेट के नाजिर को अभद्र भाषा का प्रयोग करना महंगा,निलंबित

सोनभद्र: कलेक्ट्रेट के नाजिर रमेश श्रीवास्तव को एक अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना महंगा पड़ गया। जिला अधिकारी ने नाजिर को निलंबित करते हुए एडीएम को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व कलेक्ट्रेट के नाजिर रमेश श्रीवास्तव ने एक व्यक्ति से बातचीत के दौरान एक अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था उनकी यह भाषा को किसी व्यक्ति ने रिकार्ड कर डीएम को उपलब्ध करा दिया। डीएम ने अपने स्तर से जांच कराई तो प्रथम दृष्टया अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में जिलाधिकारी ने नाजिर रमेश श्रीवास्तव को निलंबित करते हुए एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now