अनपरा तापीय परियोजना की पांचों इकाइयां ठप
सोनभद्र (उमेश कुमार सिंह) राज्य विधुत उत्पादन निगम अनपरा की १६३०मेगावाट की सभी यूनिट्स इलेक्ट्रिकल जर्क पर ट्रिप कर गयी है।उत्पादन ठप हुआ सुबह पांचों इकाइयां एक साथ ट्रिप कर गईं। निजीकरण के विरोध में उतरे विद्युत कर्मियों के आगे सरकार की व्यवस्था ध्वस्त इस बात की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से परियोजना सहित आसपास की कोल परियोजनाओं व कई गांवों की बिजली गुल हो गई। आनन- फानन में
परियोजना पहुंचे अधिकारी गड़बड़ी तलाशने में जुट गए। इकाइयों के ट्रिप होने से उर्जान्चल परिक्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही बासी व डिबुलगंज सब स्टेशन से परियोजनाओं के आसपास होने वाली विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। प्रदेश सरकार द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था हड़ताली बिजली कर्मियों के सामने बौना साबित हुई मौके पे मौजूद एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार,शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा,रेनुसागर चौकी इंचार्ज मुहम्मद अरशद दल बल के साथ मौजूद
रहे। बिजली कर्मचारियों से वार्ता चल रही है वार्ता कर समस्या का निदान करते हुए तत्काल विधुत बहाल की जायेगी खराबी को दूर किया जा रहा है और जल्द ही इकाईयों को लाइटअप कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर ली जाएगी।बिजली कर्मचारियों के हड़ताल से घरों में रविवार रात से ही अंधेरा पसरा

