दिल का दौरा पड़ने से चश्मा व्यवसायी का निधन

By:

On: Monday, October 5, 2020 3:36 PM

---Advertisement---

दिल का दौरा पड़ने से चश्मा व्यवसायी का निधन

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:नगर के अस्पताल मोड़ के पास चश्मा दुकान के संचालक व्यवसायी विमलेश त्रिपाठी (55) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिससे नगर में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार विमलेश त्रिपाठी पिकनिक मनाने रविवार को मुक्खा फाल गए थे। रात करीब आठ बजे घोरावल वापस लौटते समय फुलवारी गांव में रुके जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर पड़े।आस पास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक विमलेश की पत्नी सीता देवी नगर की पूर्व सभासद हैं। उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।उनके निधन पर नगर के चेयरमैन राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल, चंचल सिंह, अशोक मिश्रा , सुरेश सोनी, पवन दुबे, लक्ष्मी नारायण आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now