रामगढ़ में बसों का संचालन रोक ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी

By:

On: Sunday, October 4, 2020 9:12 AM

---Advertisement---

रामगढ़ में बसों का संचालन रोक ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी

कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में रविवार को ग्रामीणों ने कोन तेलगुड़वा मार्ग पर बैठते हुए जमकर नारेबाजी की और बसों के संचालन को रोक दिया ग्रामीणों का आरोप है की जीप द्वारा शिशु के शव को रेनुकूट से रामगढ़ लाते समय प्राइवेट बस यूनियन के लोगो ने तेलगुड़वा में जीप को रोकते हुए शव को बस से ले जाने को अड़े रहे और लगभग 3 घण्टे तक शव को नही आने दिया जिसके बाद मजबूरन बस से आने को लोग मजबूर हुए।
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी राजू हलवाई पुत्र रामनाथ हलवाई के पत्नी ने अपने माता पिता के घर रेनुकूट में ही अपने शिशु को जन्म दिया था जिसे लेकर रविवार की सुबह वह अपने ससुराल रामगढ़ परिजनों समेत जीप से आ रही थी उसी बीच रास्ते में शिशु ने दम तोड़ दिया जिसके बाद तेलगुड़वा पहुचते ही बस यूनियन के लोगो ने जीप को रोकते हुए शिशु के शव समेत सभी जीव सवार को बस से जाने को कहा और तीन घण्टे तक चली तू तू मैमे के बाद आखिरकार बस से आने को लोग मजबूर हुए शिशु के शव को लेकर घर पहुचे लोगो ने घटना जी जानकारी आसपास सहित घरवालो को बतायी जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरते हुए कोन तेलगुड़वा मार्ग को जाम कर बसों के संचालन को रोक दिया और प्राइवेट बस यूनियन के लोगो के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन द्वारा यूनियन के

खिलाफ कार्यवाई की मांग पर अड़े रहे।ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना है।घटना के बाद से ही मृतक शिशु के माँ की हालत खराब है और वह बार बार अचेत हो जा रही है।
वहीं बस संचालन को शुरू कराने हेतु प्राइवेट बस यूनियन के दर्जनों लोग थाने पहुचे। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है लेकिन यूनियन के लोगो ने परिजनों से माफी मांगते हुए दुबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नही होने का भरोसा दिलाया जिस पर ग्रामीणों समेत परिजन माने जिसके बाद लगभग 6 घण्टे बाद बस संचालन को शुरू कराया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now