बीएलओ डियूटी लगाने कटवाने में दलाल शिक्षामित्र सक्रिय लोगों में आक्रोश

By:

On: Thursday, October 1, 2020 2:57 PM

---Advertisement---

बीएलओ डियूटी लगाने कटवाने में दलाल शिक्षामित्र सक्रिय लोगों में आक्रोश

बीजपुर(बग्घा सिंह)शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत जरहा न्याय पंचायत में शिक्षामित्रों की बीएलओ डियूटी लगवाने और कटवाने के लिए बिभागीय दलाल सक्रिय हैं। अनेक शिक्षामित्रों का आरोप है कि एक तथाकथित नेता कम शिक्षामित्र बिभिन्न स्कूलों में तैनात अन्य शिक्षामित्रों से यह कह रहा है कि जो लोग डियूटी नही करना चाहते है वे उनसे संपर्क कर बीएलओ डियूटी से नाम कटवा सकते हैं। आरोप है कि डियूटी कटवाने के लिए बिभागीय सुविधा शुल्क के नाम पे 05 सौ से एक हजार रुपए का वसूली भी किया जा रहा है जो अन्याय पूर्ण हैं। दबीजुबान कई शिक्षा मित्रों ने बताया कि बीएलओ डियूटी में अपने चहेतों के नाम नहीं भेजे गए बल्कि उन लोगों के नाम भेजे गए जो लोग सुबिधा शुल्क देने में हीलाहवाली किये हैं। इसबाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी कहते हैं कि किसी के साथ अन्याय नही हुआ है यह निर्वाचन आयोग का कार्य है जिसकी डियूटी लगाई जाएगी उसको समय से अपना कार्य पूरा करना होगा अन्यथा जिला प्रशासन करवाई करेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now