*वन्य प्राणी सप्ताह संरक्षण का आयोजन सम्पन्न
स्कुली बच्चों ने प्रभात फेरी कर किया जागरूक।
सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता)सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन सोनी मान्टेसरी स्कुल के प्रांगण में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया ।इस मौके पर बच्चों ने प्रभात फेरी कर के आम लोगों को जागरूक किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत गुरमा बनरेंज के क्षेत्राधिकारी बलवन्त सिंह अपने समस्त स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर आम लोगों को वन्य संरक्षण के साथ वन्य जीव जंतुओं के सुरक्षा के साथ मानव जीवन में प्रर्यावरण संरक्षण के उपयोगीता के बारे में भी जानकारी दी गई।

