सपा कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना को लेकर कैंडल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
Chopan:(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)हाथरस की घटना के विरोध में सपा नगर अध्यक्ष कुशल सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सब्जी मंडी में कैंडल जला हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपराधियो को फाँसी देने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इससे बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने हत्यारोपितों को फाँसी देने की मांग की। इस दौरान मृतक बेटी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरिशी, छात्र संघ अध्यक्ष सतीश
यादव,छात्रसंघ उपाध्यक्ष महेश यादव,सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत राय,सभासद मोजिब आलम,विनीत जाटव,विधान सभा सचिव सत्यदेव पांडेय, नगर उपाध्यक्ष राशिद आलम,उपाध्यक्ष रमेश सोनी,उपाध्यक्ष नरेश यादव,राजबंसी यादव,एडवोकेट गोरख नाथ,अरुण कुमार,उदय विश्वकर्मा, सुल्तान कुरैशी,अभिषेक भारती, नसरुद्दीन, मार्टिन,संजय,आसिफ खान,आशुतोष ओझा,संतोष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे,

