बभनी-आसनडीह मार्ग के बीच मे गढ्ढे से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

By:

On: Tuesday, September 29, 2020 4:41 PM

---Advertisement---

बभनी-आसनडीह मार्ग के बीच मे गढ्ढे से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गढ्ढे से हो रहे दुर्घटना से लोग परेशान।

सोनभद्र::बभनी-आसनडीह मार्ग के रहरियाड़ाड गाव के पास बीच मुख्य अन्तराज्यीय राज्य मार्ग पर एक फिट का गढ्ढा हो गया।गढ्ढा होने से रोज मोटर साइकिल व चार पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है वही विभाग गढ्ढो को नजर अन्दाज कर रहा है।
बभनी-आसनडीह मार्ग के रहरियाडाड गाव के पास मुख्य मार्ग पर गढ्ढे होने से आवागमन मे लोग परेशान है।ग्रामीण चन्द्रिका प्रसाद, मुख्तार,महेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार, निरजन,महेन्द्र ने विभाग पर आरोप लगाया कि महिनों से सड़क पर गढ्ढा है लोग चुटहिल हो रहे है।अन्तरराज्यीय राज्य मार्ग पर महिनों से सड़क के बीचो बीच गढ्ढा है और विभाग आज तक गढ्ढे को नही पाटा।जिसको लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की माग की है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now