ब्रेकिंग:शौच के लिए निकली युवती को मगरमच्छ ने बनाया निशाना,मौत

By:

On: Tuesday, September 29, 2020 7:34 AM

---Advertisement---

ब्रेकिंग:शौच के लिए निकली युवती को मगरमच्छ ने बनाया निशाना,मौत

घोरावल(पी डी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में मंगलवार की सुबह तालाब के किनारे गई युवती को मगरमच्छ ने खीचा।इस हादसे में मगरमच्छ के प्रहार तथा पानी में डूबने से युवती की मौत हो गई। बताया जाता है कि संजू 20 वर्ष पुत्री रामविलास

आदिवासी निवासी पड़वनिया सुबह नित्य क्रिया के लिए गांव में तालाब के किनारे गई थी। उसी दौरान पानी से निकले मगरमच्छ ने उसके पैर को खींच लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां नजदीक में रहे युवकों ने दौड़ लगाई। लोगों की तेज आवाज तथा शोरगुल सुनकर अपनी ओर आते हुए देख मगरमच्छ ने संजू को पानी के

बीचोबीच ले जाकर छोड़ दिया। जिससे वह गहरे पानी में डूब गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से लगभग 2 घंटे बाद जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया। वह काफी पानी पी चुकी थी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस एंबुलेंस तथा लेखपाल को दे दी है।

मगरमच्छ के हमले से उसका पैर जख्मी हो गया है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल इंदु प्रकाश मौके पर पहुंचे। शव को कोतवाली पर लाया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now