दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत,दो घायल

By:

On: Monday, September 28, 2020 1:17 PM

---Advertisement---

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत,दो घायल

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गांव में सोमवार की सायं एक बार फिर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है l खस्ताहाल हो चुकी बीजपुर रेणुकूट बस मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है l प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सायं 5:00 बजे बीजपुर रेणुकूट बस मार्ग पर पोथी पाथर में विपरीत दिशा में आ जा रहे दो बाइक आपस में टकरा गए l बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए l बाइक चालक धनराज पुत्र राम बदन 35 वर्ष निवासी झीलो की मौके पर ही मौत हो गई, पिता के साथ बाइक पर सवार 6 वर्षीय सोनू को भी गंभीर चोट आई हैl दूसरे बाइक चालक सुरेंद्र कुमार निवासी कोकला झारखंड की भी गंभीर चोट आई है l गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र कुमार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल शक्ति नगर में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं वह अपने घर से शक्ति नगर के लिए जा रहे थे l सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है l प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि घायलों को परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा जाएगा l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now