बेटियां सभी के नसीब में कहां होती हैं: उदय चंद्र

By:

On: Sunday, September 27, 2020 5:10 PM

---Advertisement---

बेटियां सभी के नसीब में कहां होती हैं: उदय चंद्र

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज नगर के कम्हारी में रविवार को आयोजित हुई गोष्टी । मुख्य अतिथि घोरावल एबीएसए उदय चंद्र राय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बतायाा कि बेटी दिवस यानी डॉटर्स डे सभी पैरेंट्स के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को वे अपनी बेटी के लिए बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस दिन पैरेंट्स अपनी बेटियों को यह एहसास दिलाते हैं कि वह उनके लिए कितनी स्पेशल हैं।

हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को डॉटर्स डे यानी बेटी दिवस मनाया जाता है। इस साल बेटी दिवस 27 सितंबर को है। भारत में प्राचीन समय से नारी को सम्मान दिया जाता है। जबकि आधुनिक समय में बेटियों के सम्मान हेतु बेटी का दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी बेटियों को गिफ्ट्स, चॉकलेट्स और आर्चिज देकर उन्हें अहसास दिलाते हैं कि बेटियां कितना

अनमोल होती हैं। साथ ही लोग अपनी बेटियों के साथ वक्त बिताकर इस दिन को खास बनाते हैं। इस मौके पर लोग अपनी विवाहित अथवा शिक्षार्थ हेतु दूर रह रही बेटियों को संदेश भेजकर बेटी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। वही वहा मौजूद कशिश व सुहानी इन दोनों छात्राओं को बुक व पेन देकर सम्मानित किया इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक सिंह ने बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दिया इस मौके पर विनोद देव पांडेय, कृष्ण कुमार, मदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now