अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो घायल

By:

On: Sunday, September 27, 2020 4:02 PM

---Advertisement---

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ओदार गांव में रविवार को सड़क दुर्घटना में चार पहिया में सवार लोगों मे से दो किशोर घायल हो गए। कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में लग्जरी गाड़ी में सवार चालक समेत तीन लोगों में से एक लोग सुरक्षित रहे और एक का पैर फैक्चर हो गया है।साथ में रहे एक अन्य को मामूली चोट आई। बताया गया कि घोरावल राबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर घोरावल से राबर्ट्सगंज की ओर वाहन जा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद तुरंत ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसी ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाकर भर्ती करवाया। घायलों में राबर्ट्सगंज अशोक नगर के रहने वाले अक्षत शुक्ला (16) तथा सूर्या मिश्रा (15) रहे। इस हादसे में

अक्षत शुक्ला के पैर में गंभीर चोट आई। चिकित्सकों ने बताया कि उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया। सूर्या मिश्रा को मामूली चोट आई। गाड़ी घटनास्थल पर ही पड़ी रही।जहां दिन भर आने जाने वाले लोग हादसे को देखकर घटना के बारे में चर्चा करते रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now