अनपरा गंतव्य सोसाइटी के तत्वाधान में गौ रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ

By:

On: Sunday, September 27, 2020 2:59 PM

---Advertisement---

अनपरा गंतव्य सोसाइटी के तत्वाधान में गौ रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ

सोनभद्र(वली अहमद सिद्धिकी/उमेश कुमार  सिंह)अनपरा:- आज दिनांक २७ सितम्बर२०२० दिन रविवार को न्यू अग्रवाल धर्मशाला अनपरा के प्रांगण में गंतव्य सोसाइटी अनपरा की संस्था ने गौ रक्षण समिति के अंतर्गत गौ रक्षण एवम संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रमुख काशी प्रान्त श्री नरसिंह त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि गौ शाला प्रमुख बिरकुनिया श्री दिनेश शर्मा ने

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्था के विस्तार हेतु माँ भगवती गौ संवर्द्धन गऊशाला का मुख्य संचालन संतोष श्रीवास्तव,ने किया।अध्यक्ष मंतोष तिवारी ने कहा कि, गंतव्य सोसाइटी सामाजिक कार्यों के लिए कटिबद्ध है इसकी स्थापना 18 जनवरी 2016 को हुई अब यह अपने पांच साल पूरे होने जा रही है। सोसाइटी ने पूर्व में ठंड के मौसम में अलाव

और गर्मी के मौसम में प्याऊ की व्यवस्था करती रही है।सोसायटी के द्वारा कौहुआनाला पर मां भगवती गौशाला का निर्माण किया गया है।और वहां समाज के सहयोग से गायों की सेवा की जा रही है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष यादव जी ने संस्था को एक बीघा जमीन गौ शाला हेतु दान स्वरूप दिया हैं।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ,वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजित सिंह कंग ,गौ रक्षा प्रमुख रेनुकूट अरुण पाठक ,पवन सिंह ,ओपी खंडेलवाल ,अम्बिकेश संस्था के संरक्षक श्री आर डी सिंह ,निदेशक श्री एस.के. श्रीवास्तव ,अध्यक्ष मंतोष तिवारी ,प्रबंधक सुमित मित्तल,कोषाध्यक्ष मनदीप श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष यादव ,सचिव विवेक

श्रीवास्तव,अभिषेक,अमित, आयुष,सत्यप्रकाश,राजेश गुप्ता ,राकेश यादव , एवं गंतब्य सोसायटी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।और मनोज यादव जी को गौ शाला संस्था की जिम्मेदारी सौपी गयी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now