धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

By:

On: Sunday, September 27, 2020 2:51 PM

---Advertisement---

धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया)सोनभद्रप्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार अभियान काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक कुमार सेठ के नेतृत्व में रविवार को युवा प्रभाग द्वारा सोनभद्र के चोपन गांव स्थित पंचायत भवन में काशी क्षेत्र सोनभद्र महामंत्री राजेश कुमार सोनी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर हवन एवं केक काट के उनके जन्मदिन को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया तथा उनकी दीर्घ आयु की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विष्णुकांत मौर्या ने कार्यक्रम में भाग लेने आए लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की विशेषता के बारे में बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व की एक शक्ति के रूप में उभरा है। इसी क्रम में कार्यक्रम का संचालन करते हुए काशी क्षेत्र सोनभद्र महामंत्री राजेश कुमार सोनी ने कहा कि, वर्तमान समय देश के प्रधानमंत्री पद में विराजमान मोदी जी को आज पूरा विश्व एक मजबूत नेता के तौर में देखता है। विश्व के कई प्रमुख संस्था में भारत को प्रमुख रूप से चर्चाओं के लिए बुलाया जाता है। अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति भी भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ करते अक्सर नज़र आते है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान की बोलती बंद रहती है और आतंकवाद को बॉर्डर पर ही एनकाउंटर कर दिया जाता

है, सुरक्षा तंत्र को मोदी ने बहुत मजबूत कर दिया है। अब तो चीन भी डर कर बॉर्डर के समाधान के लिए बातचीत की बात कहता है। मोदी जी का फैसला राष्ट्र हित मे ही होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक मद्देशिया, जिला उपाध्यक्ष अजय सेठ, जिला महामंत्री रवि कुमार, मीडिया प्रभारी अनुज जायसवाल
अभिषेक, जितेन्द्र मद्देशिया, प्रमोद कुमार, रमेश रावत, धर्मेंद्र मिश्रा, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार और सैकड़ों लोग मोदी जी के जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now