राष्ट्रीय पदाधिकारियो के मनोनयन पर जताया हर्ष

By:

On: Sunday, September 27, 2020 2:35 PM

---Advertisement---

राष्ट्रीय पदाधिकारियो के मनोनयन पर जताया हर्ष

बड़े व छोटे राज्यो के कार्यकर्त्ताओ को दिया गया महत्व

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी के द्वारा अपने राष्ट्रीय टीम की घोषणा किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है। कर्नाटक से युवा अधिवक्ता व सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.लक्ष्मण, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ,अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओरांव व अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जमाल सिद्दीकी को बनाया गया है। इसी प्रकार महासचिव के रूप में पुराने तीन लोगों कैलाश विजयवर्गीय , भूपेंद्र सिंह यादव व अरुण सिंह को भी रखा गया है साथ ही और लोग महासचिव के रूप में मनोनीत किये गए हैं।इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश बस्ती के सांसद ,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी जी को राष्ट्रीय मन्त्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे भाजपा के कार्यकर्त्ताओ में हर्ष व्याप्त है।भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि पुराने और नए लोगो के समन्यवन से पार्टी को गति मिलती हैं।इस अवसर पर संजू तिवारी, कमलेश सिंह कमल, पंकज गोस्वामी, भोलू जायसवाल, देवकुमार गुप्ता, महेश अग्रहरि, मनोज तिवारी ,दसरथ प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दिया।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now