घर बनाने को लेकर मारपीट 5 घायल

By:

On: Sunday, September 27, 2020 4:44 AM

---Advertisement---

घर बनाने को लेकर मारपीट 5 घायल

चोपन(अशोक मद्देशिया)सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव में घर बनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए वही मारपीट में महिला और बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए सभी घायलों ने अपना दवा इलाज कराने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत चोपन थाने के पुलिस को दे दी है पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई न करके आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है ! मारपीट में घायल जीरवा ने बताया कि उसके पड़ोसी द्वारा मकान बनवाया जा रहा है और उस मकान का कुछ हिस्सा जीरवा के काश्त की जमीन में आ गया है जिसका विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा लाठी डंडे के साथ उसको और उसके परिवार वालों को जमकर मारा पीटा गया साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत चोपन थाने के पुलिस को दी जहां पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने से नाराज पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है !

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now