व्यापारियों ने कलवारी से खलियारी जाने वाले राजमार्ग निर्माण को लेकर जतायाआक्रोश,विधायक को सौपा ज्ञापन

By:

On: Saturday, September 26, 2020 3:24 PM

---Advertisement---

व्यापारियों ने कलवारी से खलियारी जाने वाले राजमार्ग निर्माण को लेकर जतायाआक्रोश,विधायक को सौपा ज्ञापन

:-कलवारी से खलियारी सड़क निर्माण को गोष्ठी आयोजित

-:सड़क निर्माण में व्यापारियों की नहीं हुई सुनवाई तो करेंगे हम आंदोलन व्यापारी

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शनिवार देर शाम व्यापारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की हुई आवश्यक गोष्ठी व्यापारियों ने कलवारी से खलियारी जाने वाले राजमार्ग निर्माण को लेकर जताया आक्रोश का विधायक को सौपा ज्ञापन वही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक में दोनों व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल सहित प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे विगत दिनों से चल रहे कलवारी से खलियारी तक सड़क निर्माण को लेकर असमंजस की स्थिति को सदर विधायक भूपेश चौबे ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता व व्यापारी बंधुओं को एक साथ बैठा कर सड़क निर्माण की स्थिति से सब को अवगत कराया व सदर विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का मकान व दुकान क्षतिग्रस्त नहीं किया जाएगा इस आश्वासन के बाद सभी व्यापारी बंधुओं ने माननीय सदर विधायक भूपेश चौबे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

वही रतन लाल गर्ग ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर व्यापारी वर्ग बड़ी चिंता में हैं और आक्रोशित हैं यदि ऐसा हुआ तो व्यापारी वर्ग बेरोजगार हो जाएंगे और भूखे मर जाएंगे व्यापार मंडल मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
इस मौके पर राजेश बंसल, संदीप सिंह चंदेल ,सन्तोष शुक्ला ,प्रकाश केसरी, रविंद्र केसरी, मिठाई लाल सोनी ,चंदन केसरी ,मुकेश जायसवाल, मोहन केसरी, विजय कुमार सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now