वन भूमि पर अवैध पक्की निर्माण कराने में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

By:

On: Saturday, September 26, 2020 2:49 PM

---Advertisement---

वन भूमि पर अवैध पक्की निर्माण कराने में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

बघाडू रेंज के पाइकडेवा में शुक्रवार को धारा 20 के भूमि पर कर रहे थे पक्की निर्माण

 दुद्धी(रवि सिंह)कोतवाली पुलिस ने बघाडू वन रेंज के पाइकडेवा में धारा 20 की भूमि में अवैध पक्की निर्माण कर रहें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है | प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वन दरोगा सर्वेश सिंह के तहरीर पर धर्मजीत पुत्र सखिचन्द्र ,ईश्वर पुत्र श्याम कुमार , अवधमुरारी पुत्र धनुरधारी सभी निवासी गण बघाडू के खिलाफ आईपीसी की धारा

332,341 , 447 व वन अधिनियम की धारा 5/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों के धर पकड़ में जुट गई है| बताया कि दिए तहरीर में यह आरोप है कि उक्त आरोपी धारा 20 वन भूमि पर पक्का निर्माण करने के उद्देश्य से गिट्टी बालू रखकर पिलर का निर्माण कर रहे थे ।और ईंट की दीवार खड़ी कर रहे थे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now