धूमधाम से मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104 वा जन्मदिन

By:

On: Friday, September 25, 2020 3:04 PM

---Advertisement---

धूमधाम से मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104 वा जन्मदिन

घोरावल(पी डी)भाजपा मंडल घोरावल के प्रत्येक बूथों पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104 वा जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक बूथों पर अतिथि के रुप मे पहुंचे पदाधिकारियों ने पंडित जी के कृतित्व की चर्चा की। जोगिनी और पेढ सेक्टर मे मंडल के प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पंडित जी के जीवन पर बातें करतें हुए कहा कि दीनदयाल जी ने जनसंघ को आकार, विस्तार व एक विशिष्ट व्यवहार दिया उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित था। मंडल अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि दीनदयाल एकात्मकवाद के प्रणेता थे। कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीनदयाल जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलामहामंत्री विनीत श्रीवास्तव, सेक्टर संयोजक राजेश सिंह,प्रशांत जायसवाल, वारिस,राजेन्द्र प्रजापति, सुभाष प्रजापति, राम निहाल, सतीश विंदु, कृष्णा पटेल, लवकुश केशरी, रामानंद मौर्या तथा तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now