किसान के बेटा का हुआ आई आई टी में चयन

By:

On: Friday, September 25, 2020 3:02 PM

---Advertisement---

किसान के बेटा का हुआ आई आई टी में चयन

घोरावल(पी डी)आईआईटी रुड़की में प्रवेश पाकर घोरावल के सेमरी मिश्र के प्रिंस कुमार मिश्रा ने जनपद सोनभद्र का नाम रोशन किया है।उनकी ऑल इंडिया में 177 वीं रैंक आई थी। रैंकिंग के आधार पर प्रिंस को रुड़की आईआईटी में प्रवेश मिलने से जनपद गौरवान्वित हुआ है।सेमरी मिश्र निवासी प्रिंस मिश्रा के पिता मृत्युंजय मिश्रा किसान हैं और उनकी आर्थिक हालत ठीक नही है।प्रिंस ने हाईस्कूल एवं इंटर में पूरे सोनभद्र जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था।इसके बाद उन्होंने आईआईसीटी भदोही से इसी साल टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है और वह सिविल सेवक बनना चाहते हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now