पं दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

By:

On: Friday, September 25, 2020 1:51 PM

---Advertisement---

 पं दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

करमा सोनभद्र (मुस्तकीम खान)करमा क्षेत्र के रानीतारा सेक्टर के बारी महेवा बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बिचारों को याद कर आत्मसात करनें की बात कही गई जयंती जगह-जगह मनाई गई । भारतीय इतिहास में, राष्ट्र के प्रति समर्पित, स्वास्थ्य चिंतन, प्रखर वक्ता, विचारक, सर्जक एवं आधुनिक भारत के नव निर्माण के प्रति समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज है। यह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं । उनका संपूर्ण जीवन, राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
एकात्म मानवतावादी विचारधारा के पोषक एवं समावेशी विचारधारा के समर्थक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले श्री उपाध्याय जी सदैव श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। इन्होंने संगठन की सेवा करते हुए अपना प्राण उत्सर्ग किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती बूथ पर पगिया, कसयां,व अन्य बूथों पर जयंती मनाई गई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नागेश्वर पाण्डेय नें उनके जीवनचरित पर प्रकाश डाला घोरावल बिधायक डॉक्टर अनिल मौर्य नें प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जीका सपना श्रेष्ठ भारत का था।उनके बिचार हमेशा जीवित रहगे बारी महेवा, जगह -जगह बूथों पर मनाया गया इस मौके पर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, हंस वाहिनी इंटर

कालेज के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा, प्रभारी दया शंकर पाण्डेय, कर्मा मण्डल के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महा मंत्री रबिन्द्र बहादुर सिंह, सुधीर सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक मौर्य, मोहन बिश्वकर्मा, रोहित नंदन सिंह, बूथ अध्यक्ष श्याम सुन्दर, सुमित सिंह,मनीष मिश्रा आशीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now