रोजगार मेले का आयोजन 29 को

By:

On: Thursday, September 24, 2020 4:04 PM

---Advertisement---

रोजगार मेले का आयोजन 29 को

सोनभद्र::जनपद के प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से 29 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोलर पावर में सोलर एग्जीक्यूटीव, आईटी वर्कर व विभिन्न पद, स्मार्ट टच इंफ्राट्रेक्चर प्राइवेट लिमिटेड में कम्प्यूटर आपरेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर व विभिन्न पद, स्कार्पिक्स इंडिया में बिजनेश सपोर्ट एग्जीक्यूटीव, आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटीव व विभिन्न पद, टेस्को रेनिवेबल एनर्जी सॉल्यूशन में बिजनेस डेवलपमेंट व विभिन्न पद, मगध एग्रो टेक में फील्ड एग्जीक्यूटीव व विभिन्न पद, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटीव एवं एक्जेंट एक्वा व विभिन्न पद, मल्टी टास्किंग एग्जीक्यूटीव के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइड सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। साक्षात्कार नियोजकों की तरफ से पंजीकृत अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर ही लिया जाएगा तथा बेराजगारों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। पंजीयनसे लेकर नियुक्ति तक की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now