48 घण्टे में मिली युवती की सिर

By:

On: Wednesday, September 23, 2020 2:06 PM

---Advertisement---

48 घण्टे में मिली युवती की सिर

संवाददाता (चोपन अशोक मद्धेशिया) सोनभद्र:बिते सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीत नगर के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के पश्चिम पटरी पर झाड़ियों में ढककर रखी गई एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी तत्पश्चात पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई इस दौरान मंगलवार को मृतक युवती प्रिया सोनी पुत्री लक्ष्मी

नारायण सोनी उम्र 21वर्ष निवासी चोपन प्रीतनगर  के रुप में शिनाख्त की गई थी वही पोस्टमार्टम के पश्चात मंगलवार की देर शाम उसके पिता की उपस्थिति में सोननदी मे उसका दाह संस्कार कर दिया गया| वही बुधवार को घटना स्थल के अगल बगल वाराणसी से आई  डाग स्काड की टीम एवं पुलिस बल के साथ खोज बिन किया गया तो घटना स्थल से लगभग 100 मीटर दूर पश्चिम  मे मृतका  का सिर छत विछत अवस्था में प्राप्त किया गया| सुत्रों की माने तो पुलिस इस घटना को

अंजाम देने वालों के लगभग नजदीक पहुँच गई है और कभी भी खुलासा कर सकती है वहीं इस घटना से नगर में काफी आक्रोश व्याप्त है लोगों का कहना है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now