सिलेंडर हादसा:: इलाज के दौरान वृद्ध की मौत
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में सोमवार की रात गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लगने के बाद फट जाने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद
डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

