दुष्कर्म के मामले में युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत किया गिरफ्तार

By:

On: Tuesday, September 22, 2020 4:16 PM

---Advertisement---

दुष्कर्म के मामले में युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत किया गिरफ्तार

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:मंगलवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा गांव के एक युवक को अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्र की एक महिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके नाबालिक पुत्र को मनीष बहला-फुसलाकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस मामले में लग गई। आरोपित के खिलाफ सोमवार की रात मुकदमा दर्ज किया। मामला 7 सितंबर का बताया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस आरोपित की तलाश में लगी थी। उपनिरीक्षक समरजीत यादव ने मंगलवार को फुलवारी मोड़ के पास से मनीष मिश्रा पुत्र मुन्ना मिश्रा निवासी मुक्खा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमाा दर्ज था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now