अपडेट::कलयुगी बहु ने ससुर पर हल के फार से वार कर उतारा मौत के घाट

By:

On: Saturday, September 19, 2020 12:07 PM

---Advertisement---

अपडेट::कलयुगी बहु ने ससुर पर हल के फार से वार कर उतारा मौत के घाट

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र।थाना क्षेत्र म्योरपुर के बलियरी गांव में शनिवार की भोर में बहु ने आपसी विवाद के बाद ससुर की हल के फार से वार कर मौत के घाट उतार दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में करीब चार बजे

बलियरी निवासी फूलबस (38)पत्नी रामचंद्र अपने ससुर प्रशीधन गोड़ (65) पुत्र स्व० झनकू राम से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था कि अचानक गुस्से में आकर बहु ने अपने ससुर पर पास रखे हल के फार से गले पर वार कर दिया जिससे ससुर गंभीर रुप से घायल हो गया।करीब पांच घंटे बाद घायल वृद्ध को परिजनों ने सीएचसी भर्ती में कराया जहां उपस्थित चिकित्सकों ने वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन ज्यादा

रक्तस्राव हो जाने के कारण वृद्ध की रास्ते में ही मौत हो गई।परिजन वृद्ध के शव को घर ले आए।किसी ग्रामीण की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई।वहीं घटना के बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now