अंजू बिन्द बनी युवा भारत संगठन के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता

By:

On: Friday, September 18, 2020 2:34 PM

---Advertisement---

अंजू बिन्द बनी युवा भारत संगठन के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता

युवा भारत ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ कान्त पति तिवारी के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता/संगठन विस्तार प्रमुख संदीप जायसवाल ने महाराष्ट्र प्रदेश के डोम्बीवली (मुम्बई) निवासी श्रीमती अंजू बिन्द को युवा भारत के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रवक्ता/मीडिया प्रमुख के पद पर मनोनीत किया है।श्री जायसवाल ने विश्वास जताया है कि श्रीमती अंजू जी संगठन के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिला शसक्तीकरण के लिए कार्य करेंगी और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास करेंगी।बता दें कि श्रीमती अंजू जी महिलाओं के अधिकार के लिए काफी समय से संघर्षरत हैं।राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर मनोनीत होने के पश्चात श्रीमती अंजू बिन्द ने कहा कि वे अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ कान्त पति तिवारी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा पूरा प्रयास करेंगी।इस मनोनयन पर रागिनी मिश्रा,अनिता जायसवाल,दिनेश गुप्ता,लव वर्मा,ममता भारती, विजय जायसवाल,योगेश पटेल,अजय केशरी,रोहित पाण्डेय आदि ने हर्ष जताया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now