ब्रेकिंग::नाबालिक लड़की का कुए में मिला शव, हड़कंप

By:

On: Friday, September 18, 2020 8:08 AM

---Advertisement---

ब्रेकिंग::नाबालिक लड़की का कुए में मिला शव, हड़कंप

कर्मा(मुस्तकिम खा/जय प्रकाश मौर्या)स्थानीय थाना क्षेत्र के अकड़ी रमपथरा निवासी सीमा पुत्री ओम प्रकाश कोल लगभग 17 वर्ष गुरुवार को सुबह शौच को गयी थी । परंतु वापस नहीं लौटी। शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर धान के खेत के पास के कुए में शव देख राहगीर शोर करने लगे। स्थानीय लोगों ने कर्मा एस ओ को सूचना दिया। पुलिस अपनी फोर्स के साथ तत्काल कर्मा थाना प्रभारी देवता नंद सिंह

मौके पर पहुंच कर मृतक का शव बाहर निकलवाए। ग्रामीणों ने उसकी पहचान सीमा पुत्री ओम प्रकाश के रूप किया। कर्मा पुलिस शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now