विधि-विधान से पूजे गए आदि शिल्पी

By:

On: Friday, September 18, 2020 1:03 AM

---Advertisement---

विधि-विधान से पूजे गए आदि शिल्पी

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:गुरुवार को अपना दल (कमेरावादी) द्वारा विधानसभा कार्यालय घोरावल में पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की 141वी जयंती तथा पूरे विश्व के निर्माण करने वाले देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष घोरावल ओम प्रकाश पटेल ने की। प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव राजवन सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल रहे। पेरियार का परिवार धार्मिक तथा रूढ़िवादी था। परिवार के विपरीत उन्होंने किशोरावस्था से ही तार्किक पद्धति तथा चिंतन मनन करना शुरू किया। वह ब्राह्मणवादी व्यवस्था के खिलाफ रहे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में भाग लिया। असहयोग आंदोलन तथा नशाबंदी आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने बगीचे में 1000 की संख्या में ताड़ के पेड़ को काट दिया। वाइकोम आंदोलन जो अछूतों के अधिकारों के लिए चलाया गया था उसका नेतृत्व भी रामास्वामी नायकर ने किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने कमान संभाली। इस आंदोलन के परिणाम स्वरूप अछुतो के अधिकारों को स्वीकार किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट गंगेश्वर सिंह पटेल ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में जिला युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, परमेश्वर पटेल, विष्णु प्रसाद, सुरेश यादव, जितेंद्र मौर्य, गणेश सोनकर, भुवनेश्वर, रामजी बैसवार, शिवजतन, अशोक पटेल, दिनेश प्रजापति, विजय शंकर पाल, विनोद मौर्या, श्रीपति विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now