भाजपा मंडल महिला मोर्चा द्वारा फल वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस

By:

On: Friday, September 18, 2020 12:57 AM

---Advertisement---

भाजपा मंडल महिला मोर्चा द्वारा फल वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर गुरुवार को भाजपा मंडल घोरावल की तरफ से महिला मोर्चा द्वारा नगर मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और मलिन बस्ती मे फल वितरण किया गया। बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मना रही है जिसके अंतर्गत ब्लड डोनेशन, चश्मा वितरण, दिव्यांगों के लिए उपकरण दिया जा चुका है। साथ ही साथ स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत मंडल के प्रत्येक ग्राम पंचायत में साफ़ सफाई का कार्य कल होना है। इसी क्रम में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण कर यशस्वी प्रधानमंत्री के लम्बी उम्र की कामना की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीषा राय, जिला मंत्री कैलाश सिंह , मंडल अध्यक्ष घोरावल अरूण पांडेय, मंडल संयोजक मीरा यादव, मंडल महामंत्री बेचन पाठक, लवकुश केशरी, प्रशांत जायसवाल, आरती गुप्ता, सुमित्रा देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now