नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Tuesday, September 15, 2020 1:25 AM

---Advertisement---

दीनदयाल पांडेय,

नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

बभनी::स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाव नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया था।जिस पर बभनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 सितंबर शनिवार को दोपहर में नाबालिग लड़की घर से कुछ दूर स्नान कर रही थी।इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंच गया और उसे पकड़ कर जबरजस्ती खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से किसी को भी न बताने की धमकी देते हुए चल दिया। घर आकर उस लड़की ने आप बीती अपनी बात अपने मां से बताई। लड़की द्वारा बताने पर रविवार को गांव में पंचायत भी हुई जब मामला नहीं सुलझा तो लड़की के पिता ने रविवार को बभनी थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म कर आरोपी होतीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया

किशोरियों से छेड छाड के मामले मे दो के विरूद्ध मामला पंजीकृत

बभनी::थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लड़कियां अपने पिता के साथ बाजार से घर जा रहीं थी।घर जाते समय रास्ते में दो युवकों ने जंगल में सुनसान पाकर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे।तभी पीछे से दोनों लड़कियों के पिता भी पहुंच गये और दोनों युवक वहां से भाग निकले। लड़कियों के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी तथा एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया तथा छेड़खानी करने वाले दोनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छेड़खानी करने व एससी एसटी का विवेचना क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव कर रहे हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now