सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर-सोनभद्र।मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचा गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए ज्वलंत मुद्दों को कार्यवाही में शामिल किया गया।इस दौरान बैठक हंगामेदार रही और बिजली,पानी का मुद्दा छाया रहा।बैठक में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया।बैठक में बिजली विभाग के जेई पर जरूरत पड़ने पर फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए शामिल लोगों ने बिजली विभाग के जेई के बातों को सुनने से इंकार करते हुए उनका बहिष्कार कर दिया।आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उनकी समस्याओं का हल नहीं होता है।वहीं स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी तथा परिषदीय विद्यालयों में कहीं शिक्षकों की संख्या ज्यादा तो कहीं शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठा।वन विभाग पर गांवों में हो रहे विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि पहले की सरकारों में क्षेत्र पंचायत बैठके कागजों पर हुआ करती थी, लेकिन जब से डबल इंजन की भाजपा सरकारें सत्तारूढ़ हुई हैं तबसे विकास की सभी योजनाओं में पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कराये जाते है सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को गम्भीरता से सुना जाता है उस पर कार्यवाई होती है, जो इससे पूर्व की सरकारों में कभी नहीं होता था।बिजली विभाग की शिकायत मिली है।इस मुद्दे पर उच्चाधिकारियों से बात करुंगा।अन्य शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा।ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कहा कि पंचायत सदस्यों के द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर काम कराया जा चुका है, जो क्षेत्र पंचायत सदस्य शेष बचे हुए हैं उन्हें भी आने वाले समय में उनके गाँवों में काम करा करके उन गाँवों में भी विकास की किरण बहुत जल्द पहुंचाई जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र पंचायत लगातार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है और आगे भी इससे दुगुनी रफ्तार के साथ विकास का पहिया दौड़े़गा।एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार ने कहा कि अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि क्षेत्र में समस्याएं जरूर है आप उन समस्याओं का निदान नहीं करना चाहते। लोगों की समस्याओं का सही समय पर समाधान करिए।कहा कि 2014 से ग्रामीणों को आवास, शौचालय सहित अन्य लाभ मिल रहे हैंं।भाजपा सरकार में सरकारी स्कूलों को माडल स्कूल बनाया जा रहा है। गांवों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।इस दौरान बीडीओ दिनेश मिश्रा,डा० पी एन सिंह,रामबिचार गोड़, प्रेमचंद यादव, देवनारायण खरवार, अशोक कुमार ,आकाश कुमार, इरफान खान, बिफनी देवी गणेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

