Sonbhadra Encounter breaking: चोरी की घटना में अंजाम देने जा रहे बदमाशों व पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाशों का एनकाउंटर

---Advertisement---

Sonbhadra Encounter breaking: चोरी की घटना में अंजाम देने जा रहे बदमाशों व पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाशों का एनकाउंटर

सोनभद्र:थाना रॉबर्ट्सगंज 27अगस्त को क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 893/2025 धारा 331(4), 305, 324(4) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया था।*

उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि बदमाशों की एक गैंग किसी घटना का अंजाम देने के लिए चुर्क रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर रेलवे पटरी के पास मौजूद है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा टीम गठित कर मौके पर आकर घेराबंदी की गई, जिसमें पुलिस को देखते ही बदमाशों नें पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें 02 नफर अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गए व 03 नफर अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। दोनों अभियुक्तों को घटनास्थल से *02 अदद अवैध देशी तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस* के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्तगण *01. वीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी बलार खेड़ी थाना आनगढ़ जनपद सागर (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 27 वर्ष व 02. आजाद सिंह पुत्र अंगुरिया सिंह निवासी विलायत कला थाना बड़वारा जनपद कटनी (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 35 वर्ष* को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ वह ईलाजरत है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण को *25000/- रुपये का इनाम* घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

 

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण -*

वीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी बलार खेड़ी थाना आनगढ़ जनपद सागर (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 27 वर्ष आजाद सिंह पुत्र अंगुरिया सिंह निवासी विलायत कला थाना बड़वारा जनपद कटनी (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 35 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

02 अदद अवैध देशी तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।

2. एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 राजेश जी चौबे जनपद सोनभद्र मय हमराह।

3. उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।

4. उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह चौकी प्रभारी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

5. उ0नि0 आशुतोष सिंह चौकी प्रभारी का0राम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment