मिशन शक्ति के पंचम चरण का महिला थाने मे मुख्यमंत्री योगी जी का हुआ लाइव प्रसारण

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित महिला थाना परिसर मे आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति पंचम चरण के अंतर्गत प्रदेश के 1674 थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केंद्रों के डिजिटल उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन मे महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन सेवाएं, घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता नंबर 181, हेल्पलाइन 111, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य आपातकालीन हेल्पलाइनों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दोहराया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन रहे, जबकि सीओ राजेश कुमार राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक व्यापक अभियान चला रही है। इसी क्रम में दुद्धी में महिला थाना एवं महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिला सहायता के लिए 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है।जिन पर महिलाओं की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण किया जाता है।
कार्यक्रम मे महिला अधिवक्ता, राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राएं-शिक्षिकाएं, महिला कांस्टेबल, भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री का संबोधन उत्साहपूर्वक सुना और देखा।
इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय, श्यामजी यादव के साथ-साथ इनर व्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष राखी जायसवाल, सचिव मनोरमा जायसवाल, लता जायसवाल, शमाया ,कुसुम देवी , मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment