Sonbhadra:चुर्क सोनभद्र आज शनिवार को चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में संकल्प नशा मुक्ति व स्वास्थ्य सेवा केंद्र एनटीपीसी द्वारा जागरूकता शिविर लगाकर सैकड़ो लोगो का मुफ्त बीपी जांच व सामान्य बीमारियो का दवा, संकल्प पोषण किट वितरण कर नशा मुक्ति के लिए लोगो को जागरूक किया गया । जागरूकता शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव विशिष्ट अतिथि सभासद हिमांशु खत्री, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपचंद महतो ने उपस्थित होकर संकल्प हास्पिटल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति,परिवार व समाज को बुरी तरह प्रभावित व बर्बाद करता है और इसे हम सब को मिलकर हराना है साथ ही जागरूकता शिविर मे पहुंची जनता को संकल्प हास्पिटल की सेवाओ का लाभ लेने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने प्रेरित किया और कहा कि हम अपने सभासद गणो के माध्यम से पुरे नगर को जागरूक करेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके । संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र क्षेत्र में जन स्वास्थ्य और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है इस केंद्र का संचालन सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च(svar) द्वारा किया जा रहा है जो नशा मुक्ति स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रियता से कार्यरत है 15 बिस्तरों वाले इस केंद्र में शारीरिक मानसिक और सामाजिक पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की गई है। स्वर की टीम केवल केंद्र तक सीमित नहीं है बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करते हुए अपने केंद्र से जोड़ने का प्रयास निरंतर कर रही है। नगर पंचायत चुर्क घुर्मा वार्ड नंबर 4 चुर्क बाजार
सभासद हिमांशु खत्री उर्फ अंशु ने कहा कि हम आने वाले दिनों में अपने वार्ड को नशा मुक्ति करेंगे हम हर माता बहनों से भाई और चाचा से निवेदन करते हैं कि नशा से मुक्त होना है नशा एक ऐसी बीमारी है जैसे हम और आप कोरोना जैसे महामारी बीमारी थी उसी प्रकार नशा एक बीमारी है हम आप अगर नशा से मुक्त होना है तो कोरोना को जैसे हराया है वैसे ही नशा को हराना है नशा से मुक्त होना है तो हम आप अगर समझ ले कि यह एक महामारी बीमारी है जिससे हमारे जिंदगी प्रतिदिन कम होती जा रही है हम सभी इस नशा के आदत से छुटकारा पा लेंगे
इस दौरान नशा मुक्ति मैनेजर राजीव पाण्डेय,डा अस्मिता, काउन्सलर विभा मैम,राजेश अग्रहरी,नीशु यादव,सभासद रूपेश कुमार,हौसला प्रसाद पांडे, निर्मल कुमार,वार्ड की जनता जनार्दन मौजूद रहे।

