नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवं सलामी

---Advertisement---

सोनभद्र  के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवं सलामी।*आज दिनांक 19.09.2025 को जनपद सोनभद्र में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में जनपद पुलिस द्वारा गार्द सलामी दी गई तथा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पुलिस लाइन परिसर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का स्वागत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिसकर्मियों एवं अन्य स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत सुसज्जित पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई।
इस अवसर पर नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद की जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा जनविश्वास में वृद्धि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment